Mahtari Vandana Yojana 2025: महतारी वंदना योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को दे रहे हैं अनगिनत लाभ जानें पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष योजना का संचालन किया जा रहा है इस योजना का नाम है CG Mahtari Vandana Yojana, छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना देश की सभी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं की सहायता की जा रही है। योजना के अंतर्गत जहां महिलाओं को वित्तीय मदद की जा रही है वहीं साथ ही साथ उनके पोषण का भी ध्यान रखा जा रहा है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की सभी कमज़ोर वर्ग की विवाहित महिलाओं, प्रसूता माताओं, और उनके नवजात बच्चों को सहायता प्रदान की जा रही है।

CG Mahtari Vandana Yojana छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार राज्य की कमजोर वर्ग की महिलाओं का चयन करती है और उनके दस्तावेज सत्यापन के पश्चात उन्हें इस योजना का लाभार्थी घोषित किया जाता है। प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में सरकार हर माह ₹1000 की राशि DBT के द्वारा ट्रांसफर करती है। इस योजना का लाभ प्राप्त कर अब तक प्रदेश की लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से सबल हो चुकी हैं। योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश सरकार 10 किस्तो का ट्रांसफर कर चुकी है और जल्द ही 11 वीं किस्त भी ट्रांसफर की जाने वाली है।

📢 PM Vishwakarma Yojana
📢 Captcha Entry Jobs
📢 Subhadra Yojana
📢 DAAD Scholarship

Mahtari Vandana Yojana Overview 

योजना CG Mahtari Vandana Yojana
राज्य छत्तीसगढ़
लाभ हर महिला को 1000 रुपये का लाभ
लाभार्थी राज्य की कमजोर वर्ग की सभी महिलाएं
अब तक वितरित क़िस्त 11 क़िस्त 
2025 नया अपडेट EKYC अनिवार्य
वेबसाइट mahatarivandancg.state.gov.in


Mahtari Vandana Yojana CG के उद्देश्य

CG Mahtari vandana yojana छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महत्त्वकांशी योजना है।  इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर चुकी है। आमदौर पर देखा जाता है कि आज भी ऐसी महिलाएं जो किसी रोजगार में संलग्न नहीं है अथवा जो आत्मनिर्भर नहीं है उन्हें परिवार में मान सम्मान नहीं मिलता वहीं उन्हें अपनी छोटी-मोटी जरूरत के लिए अन्य लोगों पर निर्भर होना पड़ता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन सभी महिलाओं को बराबर का मान सम्मान उपलब्ध कराने हेतु इस योजना का गठन आरंभ किया है । योजना के अंतर्गत प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और प्रसूता माताओं को ₹1000 की सहायता प्रदान करती है ताकि महिलाएं अपने रोजमर्रा के खर्चों का निदान कर सके।

Mahtari Vandana Yojana के लाभ 

  • छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सबल बनाया जा रहा है।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को वित्तीय सहायता के साथ-साथ  पोषण युक्त आहार और गर्भवती महिलाओं और नवजात माताओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी महिला को ₹1000 DBT के द्वारा ट्रांसफर किए जाते हैं।
  • Mahtari vandana yojana 2024 में पारदर्शिता पूरी तरह से बरती जाती है ताकि योजना में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी न हो।
  • इस योजना के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि सभी प्रसूता माताएं और उनके नवजात बच्चों के पोषण का भरपूर ध्यान रखा जाए।
  • इसके साथ ही इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का भी पूरा प्रयत्न किया जा रहा है।
  • इस योजना के शुरू होते ही राज्य में गरीब वर्ग की महिलाओं को ₹1000 DBT के द्वारा प्राप्त हो रहे हैं ऐसे में महिलाओं को दैनिक खर्चों के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं होना पड़ता वहीं महिलाओं के जीवन स्तर में भी वृद्धि देखी जा रही है।

Mahtari Vandana Yojana तहत लाभ राशि का वितरण

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना में अब तक कुल 11 किस्तों का वितरण किया जा चुका है। इस योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं के खाते में DBT के द्वारा 7,18,194 करोड रुपए की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं नवजात बच्चों का भरपूर ध्यान रखा जा रहा है वही आने वाले समय में उम्मीद की जा रही है कि इस योजना की लाभ राशि को बढ़ाया जाएगा।

Mahtari Vandana Yojana तहत क्रियान्वयन

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना में संपूर्ण राज्य से आवेदन प्राप्त किए जाते हैं। यह आवेदन मुख्य रूप से गरीब और पिछड़े वर्ग की महिलाओं द्वारा ही किए गए होते हैं। इन आवेदनों का सत्यापन अधिकारियों द्वारा किया जाता है योग्य और उचित उम्मीदवार महिलाओं को लाभार्थी सूची में जोड़ा जाता है। लाभार्थी सूची में जोड़ी गई इन महिलाओं के खातों को DBT से लिंक किया जाता है और हर महिला के खाते में ₹1000 डीबीटी के द्वारा ट्रांसफर किए जाते हैं।

Mahtari Vandana Yojana की पात्रता 

  • Mahtari Vandana Yojana Chhattisgarh का लाभ उठाने के लिए आवेदक महिलाओं को छत्तीसगढ़ निवासी होना आवश्यक है।
  • इन योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को ही दिया जाता जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
  • योजना में विवाहित, विधवा, परित्यक्ता, गर्भवती नवजात बच्चों की माताएं आवेदन कर सकती है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक महिला के पास में बैंक खाता होना जरूरी है।
  • योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को दिया जाएगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख से कम हो ।
  • इस योजना के अंतर्गत यदि आवेदक महिला पहले से ही किसी रोजगार में संलग्न है तो उन्हें इस योजना का लाभार्थी घोषित नहीं किया जाता।
  • Mahtari vandana yojana cgstate gov in में उन महिलाओं को भी शामिल नहीं किया जाता जिनके परिवार से कोई कर का भुगतान करता है।
  • इस योजना में उन महिलाओं को भी नहीं शामिल किया जाता जिनके परिवार से कोई सरकारी पदों पर पदस्थ है।

Mahtari Vandana Yojana की आवश्यक दस्तावेज 

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करने होते हैं:-

  • आवेदक महिला का आधार कार्ड
  • आवेदक महिला का निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक महिला के परिवार का आय प्रमाण पत्र 
  • आवेदक महिला यदि प्रसूता माता है तो उसका प्रमाण पत्र 
  • आवेदक महिला का जाति प्रमाण पत्र 
  • आवेदक महिला का बैंक खाता विवरण
  • आवेदक महिला का वैध मोबाइल नंबर 
  • आवेदक महिला का पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आवेदक महिला यदि विकलांग है तो विकलांगता प्रमाण पत्र

Mahtari Vandana Yojana की आवेदन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना में आवेदक महिला ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से आवेदन कर सकती है। 

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Mahtari Vandana Yojana Online Apply)

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हेतु सबसे पहले महिला को छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना mahtari vandana yojana cg state gov in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आवेदक महिला को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होते ही आवेदक महिला को लॉगिन क्रेडेंशियल से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  • इसके पश्चात आवेदक महिला को मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदक महिला को सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।

Mahtari Vandana Yojana Online Apply Link: Click Here

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 

  • CG Mahtari vandana yojana का लाभ उठाने के लिए महिलाएं नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती है।
  • आंगनबाड़ी केंद्र या ब्लॉक कार्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त कर उसे सावधानी पूर्वक भरकर महिलाओं को सभी दस्तावेजों के साथ इस फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
  • अधिकारियों द्वारा फॉर्म या mahtari vandana yojana online form लेने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन होते ही महिलाओं को इस योजना का लाभार्थी घोषित किया जाता है।

Mahtari Vandana Yojana Form: Click Here

Mahtari Vandana Yojana List (बेनिफिशियरी स्टेटस) 

  • छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना का बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करने के लिए आवेदक महिला को सबसे पहले इस योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर जाके mahtari vandana yojana login करना होगा।
  • योजना के आधिकारीक वेबसाइट पर आवेदक महिला को स्टेटस देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • चेक योर स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आवेदक महिला को अपना मोबाइल नंबर आवेदन नंबर दर्ज करना होगा।
  • जरूरी विवरण दर्ज करने के बाद आवेदक महिला की स्क्रीन पर उसकी संपूर्ण mahtari vandana yojana list 2024 cg स्टेटस आ जाता है ।

Mahtari Vandana Yojana List 2024: Click Here

Conclusion of Chhattisgarh Mahtari Vandana Yojana

कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया यह एक सराहनीय कदम है जिसके माध्यम से राज्य की सभी कमजोर वर्ग की महिलाओं को सहायता प्रदान की जा रही है योजना के माध्यम से हर लाभार्थी महिला को सालाना ₹12000 की राशि DBT के द्वारा ट्रांसफर की जा रही है जिससे महिला आर्थिक रूप सबल बन पा रही हैं।

FAQs of Mahtari Vandana Yojana

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा नई प्रसूता माताओं हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना में वर्ष 2025 की अगली किस्त कब आने वाली है?

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना में वर्ष 2025 की पहली किस्त महिलाओं के खाते में जनवरी के माह में ट्रांसफर की जा चुकी है वहीं जल्द ही इसकी अगली किस्त भी रिलीज कर दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना में महिलाओं को कितनी लाभ राशि दी जाती है?

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना में महिलाओं को हर माह ₹1000 के लाभ राशि ट्रांसफर की जाती है।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना में क्या महिलाओं को अन्य कोई सुविधा प्रदान की जाती है?

जी हां इस mahtari vandana yojana cg में गर्भवती प्रसूता माताओं को पोषण संबंधित संपूर्ण सुविधा प्रदान की जाती है।

क्या छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना के लिए कोई डेडीकेटेड पोर्टल शुरू किया गया है?

जी हां छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना के लिए सरकार द्वारा mahtari vandana yojana cgstate gov in इस पोर्टल को संचालित किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना में यदि कोई महिला लाभ का त्याग करना चाहती है तो उसे क्या करना होगा?

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना में यदि कोई महिला  आर्थिक लाभ की सुविधा का त्याग करना चाहती है तो उसे पोर्टल पर लाभ त्याग के विकल्प पर क्लिक कर विवरण दर्ज करने होंगे और लाभ का त्याग करना होगा।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना में यदि आवेदक लाभार्थी महिला की मृत्यु हो जाती है तो क्या करना होगा?

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना में यदि लाभार्थी महिला की मृत्यु हो जाती है तो परिवार जनों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर मृत्यु दर्ज करें कि विकल्प पर क्लिक करना होगा और महिला के संपूर्ण विवरण दर्ज कर डेथ सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा ताकि योजना के स्टेटस को अपडेट किया जा सके।

Mahtari Vandana Yojana Payment Status कैसे चेक करें?

आप महतारी वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन क्रमांक, मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करके अपनी भुगतान स्थिति ऑनलाइन जांच सकते हैं। Mahtari vandana yojana app में जाकर भी आप पेमेंट स्टेटस कर सकते है

Contents

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.